आगरालीक्स ..आगरा के काॅलेज में ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्राचार्य मिलकर दवाओं का अवैध धंधा कर रहे थे, काॅलेज के टाॅयलेट और लैब में दवाओं का जखीरा मिलने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट अब वाद दायर करेगा।दवाओं का जखीरा ड्रग डिपार्टमेंट अब वाद दायर करेगा।
आगरा में गुरुवार को ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने पुलिस को साथ लेकर एसएस कालेज आफ एजुकेशन, खासपुरा दयालबाग में छापा मारा। मीडिया से औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक का कहना है कि श्री राधे बिहारी ट्रस्ट द्वारा एसएस कालेज आफ एजुकेशन संचालित किया जा रहा है। छापे के बाद प्राचार्य और कर्मचारियों से पूछताछ की गई, काॅलेज में कामन रूम के टायलेट और बराबर वाले कमरे में दवाओं के कार्टन मिले। केमिस्ट्री लैब में बड़ी संख्या में दवा के कार्टन रखे हुए थे। इसमें गुर्दा रोगियों की डायलिसिस में इस्तेमाल होने वाली बोतल, सिरिंज और डायलिसिस किट मिली हैं। पूछताछ में एसएस कालेज आफ एजुकेशन को संचालित करने वाली ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष गुप्ता और प्राचार्य विदुर सिंह चौहान की संलिप्तता मिली है, इन दोनांें के खिलाफ वाद दायर किया जा रहा है।