आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो के दो स्टेशनों पर काम चल रहा है, 39 पाइल्स का काम पूरा हो गया है, अब तीसरे मेट्रो स्टेशन का काम शुरू हो रहा है।
आगरा मेट्रो के पहले काॅरीडोर में ताजपूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक तैयार किया जा रहा है। पहला मेट्रो स्टेशन ताजमहल पूर्वी गेट, दूसरा मेट्रो स्टेशन बसई और तीसरा मेट्रो स्टेशन फतेहाबाद रोड पर बनाया जा रहा है। इसमें से पहले मेट्रो स्टेशन ताजमहल पूर्वी गेट, दूसरो मेट्रो स्टेशन बसई का काम चल रहा है। दो मेट्रो स्टेशन के लिए 39 पाइल्स का काम पूरा हो चुका है। अब तीसरे फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन का काम शुरू होने जा रहा है।
391 करोड के ब्लास्टलेस ट्रैक के लिए खुले टेंडर
मेट्रो के लिए कांक्रीट के ब्लास्टलेस ट्रैक बिछाए जाएंगे, इसके लिए 391 .14 करोड के टेंडर खुले। आगरा मेट्रो के लिए लार्सन एंड टर्बो ने आगरा के 29 किलोमीटर के ट्रैक के लिए 26 .2 फीसद कम बोली लगाई, आगरा मेटो का काम लार्सन एंड टर्बो को दे दिया गया है। कंपनी को यह काम 48 महीने में पूरा करना है।