आगरालीक्स…आगरा की सड़कों पर थिरकते हुए निकले देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार. लोगों ने की पुष्पवर्षा..अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव…
नटराजंलि थिएटर्स आगरा द्ववारा आयोजित ताज रंगोत्सव के 5वे दिन देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे कलाकारों का श्री सोमनाथ धाम शाहगंज पर स्वागत हुआ वँहा से भव्य शोभायात्रा आरम्भ हुई शुभारम्भ पीर योगी जहाज नाथ जी, योगी रुद्र नाथ जी ने पूजा अर्चना कर किया. यात्रा संयोजक हेमन्त भोजवानी के संयोजन में निकाली गई. जगह जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ.
पूरे मार्ग में राष्ट्रीय कलाकार अपनी परंपरागत वेश भूषा पहन पूरे मार्ग में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे जिससे पूरे मार्ग पर लोगो का ध्यान बेंड बाजे पर बजती भक्ति की धुनों पर थिरकते कलाकारों को आत्म विभोर हो कर स्थान स्थान पुष्प वर्षा कर रहे थे. सबसे पीछे दो बच्चियां घोड़े पर सवार थी.

ये लोग रहे शामिल
महोत्सव संयोजक सुश्री अलका सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर ,आनंद टाइटलर ,ममता धवन एवं दर्शाना बहन के ब्रह्म कुमारी की बहने जुलूस में कदम ताल करती हुई शोभा को बढ़ा रही थी. लाला राम तेंगोरिया,ऋतु गोयल, अमित कोरा, सोमा सिंह, राखी अग्रवाल, टोनी फोस्टर, दीपक सरीन, घन श्याम खियानी,चंद्र नाथवानी, लछमन भावनानी,किशन कल्वाणी, नरेश लखवानी, कन्हिया सोनी, ओम प्रकाश इली, संजय नोतनानी, सुंदर चेतवानी, मनोज नोतनानी नरेश चावला,राहुल,जीतू,लोकेश,जीवतराम, लक्ष्मण, आदि मंदिर पर मौजूद रहे.

रंग जुलूस का स्वागत, रूई की मंडी चौराहा पर किशन जग्गी,धनराज जी, इल्ली भाई,टीकम भाई ने किया. शाहगंज बाजार में ललित नाथवानी, ऋषि आदि ने किया. संगीता मार्ग पर मनोज गोस्वामी, गोरव गोस्वामी, अंजू शर्मा आदि ने किया. भोगीपुरा चौराहे पर प्रकाश लक्की, डा नारायणदास, राजेश धनवानी,विक्की धनवानी, घनश्याम भगवानी, सीओडी तिराहे पर राजू भाई, मोहनलाल बजाज, जय प्रकाश धर्माणी आदि ने किया. सोमनाथ धाम पर कलाकारों और नटरांजली के सहयोगियों का शॉल, दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत किया. यात्रा का समापन शाहगंज गुरुद्वारे पर हुआ जहां प्रधान बॉबी आनंद ने सभी को सरोपा भेट किया इससे पूर्व सभी ने गुरुद्वारा माथा टेका और कलाकारों के लिए अरदास की गई एवं हुकुमनामा भी लिया.
