आगरालीक्स ..आगरा में वाणिज्य कर विभाग की 12 फर्मों पर कार्रवाई, 19.75 करोड़ की कर चोरी पकडी।
आगरा में वाणिज्य कर विभाग राज्य जीएसटी द्वारा 12 बोगस फर्मों पर कार्रवाई की गई, इसमें से नौ फर्म स्क्रैप का कारोबार करती हैं। इसके अलावा अन्य फर्म में पेपर एंड न्यूज प्रिंट, ईडेबल आयल, बैट्री और लेड स्क्रैप, ड्राई फ्रूट्स, मार्बल आदि का काम होता है।
जीएसटी विभाग ने 19 करोड़ 75 लाख की करचोरी पकड़ी है।
वाणिज्य कर विभाग के अपर कमिश्नर ग्रेड टू डीएन सिंह का मीडिया से कहना है कि पिछले छह महीने में 12 फर्मों पर छापामार कार्रवाई कर 19 करोड़ 75 लाख 72 हजार की कर चोरी पकड़ी जा चुकी है।
इन फर्मों पर हुआ कार्रवाई
- जय भवानी एंटरप्राइजेज।
- ओजस्वी एंटरप्राइजेज।
- शिव बाबा एंटरप्राइजेज।
- सारथी ईडेबल आयल मिल्स।
- एके एंटरप्राइजेज।
- अमन ट्रेडिंग कंपनी।
- शिव ट्रेडिंग कंपनी।
- सनराइज सेल्स एजेंसी।
- वेदांत ट्रेडिंग कंपनी।
- संदेश गोयल ट्रेडर्स।
- सुदेश गोयल ट्रेडर्स।
- एनकेजी आयरन एंड ग्रीट ट्रेडर्स।
सबसे ज्यादा स्क्रैप फर्म