आगरालीक्स …आगरा के महिला थाने में हैप्पी किडज जोन शुरू किया गया है, महिला कांस्टेबल के बच्चे यहां पढ और खेल सकेंगे।
यहां महिला कांस्टेबल अपने बच्चों की देखरेख के साथ डयूटी भी कर सकेंगी।
रविवार को आगरा के महिला थाने में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की जोन अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह पत्नी अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन और जनपद अध्यक्ष ज्योत्सना धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हैप्पी किडज जोन का शुभारंभ किया। कहा कि महिला कांस्टेबल को मां का दायित्व भी पूरा करना है, इसके लिए यह पहल शुरू की गई है।