आगरालीक्स…(Agra News 7th June) आगरा से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है, आज से आगरा लखनऊ इंटरसिटी सहित आठ ट्रेनें चलेंगी।
कोरोना की दूसरी लहर में ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। अब कोरोना के केस कम होने लगे हैं, इसके साथ ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। आगरा लखनऊ इंटरसिटी स्पेशल, आगरा फोर्ट अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल, आगरा झांसी इंटरसिटी, ईदगाह बांदीकुई पैसेंदर ट्रेनों का संचालन सात जहून से शुरू हो रहा है।
पांच दिन चलेंगी ट्रेन
आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि आगरा लखनऊ इंटरसिटी शनिवार और रविवार को छोडकर सप्ताह में पांच दिन चलेगी। आगरा फोर्ट अजमेर सुपरफास्ट शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। सप्ताह के सात दिन में पांच दिन ही ट्रेनों का संचालन होगा।