आगरालीक्स…(7 June 2021 Agra) आगरा में व्यापारियों के लिए वैक्सीनेशन कैम्प शुरू. रजिस्ट्रेशन भी यहीं होगा. वैक्सीन नहीं लगवाई तो जुर्माना. डीएम खुद आएंगे बाजार में चेकिंग को
रामस्वरूप इंटर कॉलेज में खुला कैम्प
आगरा में व्यापारियों के लिए वैक्सीनेशन कैम्प रामस्वरूप इंटर कॉलेज में खोला गया है. जिलाधिकारी पीएन सिंह ने फीता काटकर इस कैम्प का शुभारंभ किया. यहां 44 साल से अधिक उम्र के व्यापारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी. डीएम ने व्यापारियों से अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया और लोगों को #Covid19 से बचाव हेतु टीकाकरण कराने/मास्क पहनने/अन्य सुरक्षा प्रोटोकोल का पालन करने हेतु जागरूक किया गया. सभी व्यापारी यहां आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं. इसके लिए वो अपना आधार कार्ड लेकर आएं और रजिस्ट्रेशन भी यहीं किया जाएगा. ये कैम्प रोजाना लगेगा.
वैक्सीन लगवाओ, नहीं तो कट जाएगा चालान
आगरा व्यापार मंडल के टीएन अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही बाज़ारों में प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जायेगा जो भी दुकान्दार जिसकी आयु 45 वर्ष से अधिक हो और बिना टीका लगाया हुआ पाया जायेगा उसका चालान होगा. चालान की राशि 1000 से 10000 रुपये तक है एवं दुकान सील भी की जा सकती है जिसका ज़िम्मेदार दुकान्दार खुद होगा एवं व्यापार मंडल कोई सहायता नही करेगा. आगरा व्यापार मंडल ने कहा है कि इसीलिए अपने—. अपने बाजारों में में सूचित कर दें कि कल वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर में अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लायें शिविर मे निर्धारित अवधि पूर्ण करने वाले नागरिक सेकंड डोज भी लगवा सकेंगे.
45 साल से अधिक उम्र के व्यापारियों के लिए जरूरी
आगरा में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कई लोगों के लिए ये जरूरी भी कर दी गई है. अभी तक आगरा में महिलाओं, शिक्षकों के लिए अलग से स्पेशल केंद्र बनाए गए हैं. अब 45 साल से अधिक उम्र के व्यापारियों के लिए भी वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है. बता दें कि आगरा में बाजार खुलने से पहले डीएम ने सभी व्यापारियों के साथ एक जरूरी बैठक की थी, जिसमें उनहोंने सभी व्यापारियों, दुकानदारों व कर्मचारियों के लिए जिनकी उम्र 45 से अधिक है, उनके लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी किया है. डीएम ने साफ कहा कि वह बाजारों में इसकी चेकिंग करने भी आ सकते हैं.