Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Elections in UP early next year, but not everything is fine in BJP
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Elections in UP early next year, but not everything is fine in BJP

139

लखनऊलीक्स…यूपी में अगले साल की शुरुआत में चुनाव. लेकिन भाजपा में नहीं सबकुछ ठीक. नेतृत्व परिवर्तन या कैबीनेट में फेरबदल……

अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में अगले साल के प्रारम्भ में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. पिछले एक पखवाड़े से यह चर्चा आम है कि प्रदेश में चुनाव से पूर्व नेतृत्व परिवर्तन या कैबिनेट में व्यापक फेरबदल होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शुरू से ही योगी के विरुद्ध रहे हैं. मोदी और शाह 2017 में मनोज सिन्हा को यूपी का मुख्यमंत्री बनाना चाते थे लेकिन आरएसएस के दबाव में उन्हें योगी को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करने को विवश कर दिया. अब कोरोना की दूसरी लहर के संभाल पाने में योगी सरकार की विफलता और पंचायत चुनावों में अपेक्षित परिणाम नहीं आने के बाद मोदी—शाह को फिर येागी पर हमला करने का मौका मिल गया है. लेकिन आरएसएस फिर योगी का ढाल बन कर सामने खड़ी हो गई है.

योगी को नहीं मिली जन्मदिन की बधाई
मोदी और योगी के बीच तनातनी का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि 5 जून को योगी के जन्मदिन पर न मोदी ने उन्हें बधाई दी और न शाह और नड्डा ने. योगी ने जिस तरह से अपनी ब्रांडिंग की है उससे वह मोदी से बड़े हिंदुत्व का चेहरा बन गए हैं. उन्हें मोदी के बाद अगले पीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है. इससे मोदी और शाह खासे नाराज हैं और चाहते हैं कि योगी के पर कतर दिए जाएं. अपनी इसी मंशा को अंजाम देने के लिए मोदी ने अपने साथ 21 साल से काम कर रहे आईएएस अफसर अरविंद शर्मा को समयपूर्व रिटायरमेंट दिलवा कर यूपी में एमएलसी बनवा दिया. मोदी चाहते हैं कि अरविंद शर्मा को प्रदेश मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री या गृहमंत्री के पद पर ताजपोशी की जाए. लेकिन योगी इसके लिए कतई राजी नहीं हैं. यह सब जानते हैं कि मोदी और योगी दोनों ही बहुत जिद्दी हैं. दोनों की जिद का अंतत खामियाजा भाजपा को ही भुगतना होगा.

कई विधायक खिलाफ
केंद्रीय नेतृत्व और आरएसएस दोनों जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की छवि बहुत खराब हो चुकी है. इसके लिए योगी की कार्यशैली जिम्मेदार है. आज राज्य के सौ से ज्यादा भाजपा विधायक योगी के खिलाफ हैं. केंद्रीय नेतृत्व और आरएसएस इस बात पर विचार कर रहा है कि योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने से ज्यादा नुकसान होगा या योगी के किनारा करने से. यदि योगी को किनारा किया गया तो भाजपा में विघटन होने से नहीं रोका जा सकता. केंद्र की ओर से योगी पर लगातार दबाव बनने की कोशिश की जा रही है. अब देखना ये है कि यह कोशिश कितनी सफल होगी. बहरहाल, इतना तो स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश भाजपा में सबकुछ चंगा सा नहीं है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!