आगरालीक्स..(Agra News 1st July). आगरा में शादी में चली गोली, दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत, रिटायर फौजी पुलिस ने हिरासत में लिया।
बुधवार को आगरा के खंदौली में मुडी रोड स्थित व्रंदावन गार्डन में शादी समारोह था। सादाबाद के गांव भगैना निवासी पूरन सिंह की बेटी रेनू की शादी थी। शादी की रस्में हो गर्ई।
अचानक चली गोली
शादी की रस्मे होने के बाद गुरुवार सुबह पांच बजे मैरिज होम के बाहर मुरसान निवासी रिटायर फौजी ज्ञानेंद्र सहित अन्य लोग खडे हुए थे। एसओ खंदौली अरविंद निर्वाल का मीडिया से कहना है कि अचानक से रिटायर फौजी ज्ञानेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। गोली दूल्हा के फुफेरे भाई गोवर्धन के बरौली बेस निवासी 17 साल के भोगा के लगी। उसे अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
पुलिस ने रिटायर फौजी को हिरासत में लिया
पुलिस ने रिटायर फौजी ज्ञानेंद्र को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। वहीं, दुल्हन की विदा करा दी गई।