नई दिल्लीलीक्स…(6 July 2021 News) मोदी सरकार अब छवि सुधारने की कवायद में. केंद्र सरकार का पुनर्गठन जल्द. ये लोग बन सकते हैं केंद्र में मंत्री
छवि सुधारने की कोशिश
कोविड की दूसरी लहर के दौरान देश में मची तबाही और उससे निपटने में विफल रही मोदी सरकार की छवि सुधारने को जल्द ही एक दो दिन में केंद्र सरकार का पुनर्गठन किया जाने वाला है. कुछ नये चेहरों को कैबीनेट में जगह मिलने की संभावना है जबकि कुछ मंत्रियों को बाहर का रासता भी दिखाया जा सकता है. कई मंत्रियों पर अतिरिक्त मंत्रालय का भी प्रभार है. उन्हें भी कुछ विभागों से हटा कर राहत प्रदान की जाएगी.
अपनी कैबीनेट की छवि सुधारने की अलावा मोदी क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने और काम को गति प्रदान करने की कोशिश करेंगे. मंत्रिमंडल फेरबदल के जरिये भाजपा अपने सहयोगी दलों को भी साधने की कोशिश करेगी.
इनको बनाया जा सकता है मंत्री
कांग्रेस से बगाबत कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानद सोनेवाल, नारायण राणे, शांतनु ठाकुर, पशुपति पारस, सुशील मोदी, राजीव रंजन, संतोष कुशवाह, अनुप्रिया पटेल, वरुण गांधी और प्रवीण निषाद को मंत्रिमंउल विस्तार में जगह दी जा सकती है. इनमें से कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. समझा जाता है कि कल बुधवार को सुबह मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है. पार्टी में लगातार उच्चस्तरीय बैठकें चल रही हैं.