आगरालीक्स…(11 July 2021 Agra News) आगरा में असोपा तिराहे के पास मकान में लगी आग. मकान में रखा था केमिकल- करंट से तीन लोगों के झुलसने की भी सूचना. फायर ब्रिगेड ने
आगरा में असोपा तिराहे के पास रविवार को बारिश के दौरान ही एक नवनिर्मित मकान में आग लग गई. बताया जाता है कि यहां पर केमिकल रखा हुआ था, जिसका ये केमिकल था वह फिलहाल इसे गोदाम के रूप में यूज कर रहा था. आग काफी विकराल थी. लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना फायर विभाग को दी. सूचना पर फायर विभाग मौके पर पहुंच गइ. इस दौरान ये भी जानकारी मिली है कि गोदाम में आग के दौरान ही तीन लोगों को करंट भी लगा है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया.