मथुरालीक्स…(17 July 2021 Agra News) मथुरा पुलिस ने छह माह से वांछित चल रहे आरोपी किया अरेस्ट. पुलिस चला रही है अपराधियों पर शिकंजे का अभियान
मथुरा जिले के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी ग्रामीण श्रीश चंद व क्षेत्राधिकारी महावन नीलेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राया द्वारा गठित टीम द्वारा चौकी प्रभारी बिचपुरी धीरज कुमार ने अपनी टीम के साथ संगीन धाराओं में दर्ज अभियोग में छः माह से बांछित अभियुक्त पवन जाट पुत्र सुन्दर निवासी गुडेरा थाना राया को गजू मोड से 20 कदम आगे मैन रोड से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है.वही चौकी प्रभारी बिचपुरी धीरज कुमार का कहना है कि दर्ज अभियोगों में वांछित अपराधियो को किसी भी सूरत में बक्शा नही जायेगा,अपराध करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेंगी.