Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ A large number of people arrived to see the Taj Mahal on Monday#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

A large number of people arrived to see the Taj Mahal on Monday#agranews

180

आगरालीक्स…(19 July 2021 Agra News) ताजमहल पर भी दिखा मौसम का असर. कई दिनों बाद पर्यटकों से गुलजार नजर आया ताज. जानिए सोमवार को कितने लोगों ने देखा स्मारक

मौसम खुशनुमा हुआ तो ताज भी हुआ गुलजार
रविवार को हुई झमाझम बारिश और सोमवार को सुबह से ही हुई रिमझिम बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया. कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मानसून की ये बारिश किसी गिफ्ट से कम नहीं थी. लोगों ने इस मौसम का मजा भी उठाया. सुबह से ही लोगों ने घूमने का प्लान बना लिया और आगरा में सबसे खास और बेमिसाल इमारत ताजमहल पर सबसे अधिक लोग दीदार करने पहुंचे. इसके अलावा घूमने के लि अन्य पर्यटक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई.

लोगों ने स्मारकों पर लिया मौसम का आनंद
बारिश के बाद सुहाने हुए मौसम का आनंद लेते हुए काफी मात्रा में लोग आगरा के ऐतिहासिक स्मारकों पर ​पहुंचे. शनिवार और रविवार की बंदी के बाद सोमवार को जब ताजमहल पर्यटकों के लिए खुला तो सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखाई देना शुरू हो गई. इसके अलावा आगरा फोर्ट, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी पर भी पर्यटकों की भीड़ दिखाई दी. गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण घर से निकलना मुश्किल हो रहा था पर वहीं बारीश के बाद से मौसम अच्छा हुआ तो लोग घर से​ निकले. कई लोग अपनी फैमिली के साथ घुमने निकले तो कुछ अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए दिखाई दिए.

पर्यटन कारोबारी उत्साहित
इधर ताजमहल पर सोमवार को पर्यटकों की अच्छी भीड़ देखते हुए पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित नजर आए. उनका कहना है कि मौसम अगर ठीक रहेगा तो पर्यटक स्मारकों को देखने काफी संख्या में जरूर आएंगे. हालांकि उनका कहना है कि आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री तब तक उबर नहीं सकती जब तक विदेशी लोगों का आवागमन शुरू नहीं होता.

शनिवार और रविवार को भी खुले ताज
इधर पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि लोग वीकेंड पर ही ताजमहल देखने का प्लान बनाते हैं लेकिन कोविड महामारी के कारण शनिवार और रविवार को ताजमहल बंद रहता है और शुक्रवार को ताजमहल की खुद की बंदी होती है. ऐसे में ताजमहल पर्यटकों के लिए सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही खुलता है. लेकिन अगर ताजमहल सहित अन्य स्मारक शनिवार और रविवार को भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाए तो पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी और पर्यटक भी अच्छी संख्या में आएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!