आगरालीक्स..(News 25th July )कोरोना में आनलाइन क्लासेज से 10 साल की उम्र में 37 पफीसद से अधिक बच्चे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, जबकि सोशल मीडिया पर बच्चों के लिए अच्छा कंटेंट उपलब्ध नहीं है। आप भी चेक कर लें।
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग एनसीपीसीआर द्वारा की कराई गई स्टडी में चौंकाने वाले आंकडे सामने आए हैं, इन आंकडों से अभिभावकों को भी सचेत होने की जरूरत है। एनसीपीसीआर द्वारा कराई गई स्टडी में 5811 लोग शामिल किए गए, इसमें 3491 बच्चे, 1534 अभिभावक, 786 शिक्षक और 60 स्कूल शामिल हैं।
10 साल से कम के 37. 8 फीसद बच्चे फेसबुक और 24 .3 फीसद इंस्टाग्राम पर सक्रिय
स्टडी में सामने आया है कि 10 से कम उम्र के 37 .8 फीसद बच्चे फेसबुक पर सक्रिय हैं। जबकि 24 .3 फीसद बच्चों के इंस्टाग्राम पर एकाउंट हैं और ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहते हैं।
नकारात्मक असर, सोशल मीडिया पर अच्छा कंटेंट नहीं
कोरोना काल में आनलाइन क्लासेज चल रही हैं, ऐसे में 10 साल से कम उम्र के लोग मोबाइल पर घंटों समय व्यतीत कर रहे हैं, उन्होंने अपने माता पिता के मोबाइल नंबर से सोशल मीडिया पर एकाउंट बना लिए हैं और सक्रिय हैं। जबकि बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर अच्छा कंटेंट नहीं है। इससे उन पर नकारात्मक असर पड रहा है।
13 से अधिक उम्र के लोग ही बना सकते हैं फेसबुक और इंटाग्राम पर एकाउंट
10 साल की उम्र के बच्चों के फेसबुक और इंटाग्राम पर एकाउंट हैं, जबकि 13 साल से अधिक उम्र के बच्चे ही फेसबुक और इंटाग्राम पर एकाउंट बना सकते हैं। स्टडी में सामने आया है कि 10 साल की उम्र के बच्चे अपना फेसबुक और इंटाग्राम बनाने के लिए माता पिता के मोबाइल नंबर और आइडेंटिटी को इस्तेमाल कर रहे हैं।