नईदिल्लीलीक्स… ( 25 July ) । टोक्यो ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन का आगाज स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जीत के साथ किया। एक मेडल पहले ही मीराबाई चानू भारत के खाते में डाल चुकी हैं। आज भारत के खिलाड़ी एथलीट, निशानेबाजी, हॉकी, टेबल टेनिस, स्वीमिंग, बेडमिंटन और बॉक्सिंग में शिरकत करते दिखेंगे।
टेबल टेनिस में झटका
टेबल टेनिस में भारत के जी साथियान को दूसरे दौर के मैच में हार का सामना करना पड़ा। हांगकांग के लाम सियू हॉंग ने कांटे के मुकाबले में शिकस्त दी। दुनिया में 38वें नंबर के खिलाड़ी जी साथियान 3-1 से आगे चल रहे थे लेकिन उन्होंने लाम सियू हॉंग को वापसी का मौका दिया और साथियान 17-7, 7-11, 4-11, 5-11, 11-9, 12-10 और 11-6 से मुकाबला हार गए।
निशानेबाजी
पुरुषों के 10 मीटर एयर रायफल क्वालीफिकेशन में भारत के दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पवार ने निराश किया है।
सानिया और अंकिता को मिली हार
लॉन टेनिस में भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता को दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। युक्रेन की लिड मयला और नादिया किचनोक के बीच हुए मुकाबले में सानिया और अंकिता ने की जोड़ी ने निराश किया। पहले सेट में 6-0 से जीतने वाली सानिया-अंकिता की जोडी को दूसरे सेट में 6-7, तीसरे में 8-10 से हार का सामना करना पड़ा।