अलीगढ़लीक्स… ( 3 August ) । एएमयू के सांख्यिकी एवं आपरेशन्स रिसर्च विभाग की दो छात्राओं ने यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा-2020 में सफलता प्राप्त की है। निगार फातिमा बैच 2017 और पूनम चौहान गोल्ड मेडलिस्ट बीएससी-2017 और गोल्ड मेडलिस्ट एमएससी 2019 ने उक्त परीक्षा पास की है। निगार फातिमा को 23वीं और पवन चौहान को 33वीं रैंक मिली है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अकील अहमद ने दोनों छात्राओँ को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि विभाग के छात्र भविष्य में और अधिक सफलता अर्जित करेंगे।