Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Pramod Bhagat create history in Tokyo Paralympic 2021
agraleaksSportsस्पोर्ट्स

Pramod Bhagat create history in Tokyo Paralympic 2021

142

स्पोटर्सलीक्स..पैरालंपिकस में इतिहास रच रहा भारत. बैडमिंटन में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने प्रमोद भगत तो वहीं मनोज सरकार ने किया ब्रॉन्ज पर कब्जा

प्रमोद ने जीता गोल्ड,मनोज को मिला कांस्य.
टोक्यो पैरालंपिक में भारत लगातार इतिहास रच रहा है.भारत की झोली में लगातार मैडलों की गिनती बढ़ती जा रही है.आज बैडमिंटन में अपना शानदार खेल दिखाकर भारतीय खिलाड़ियों ने भारत की झोली में दो और पदक डाल दिये. बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. शनिवार को उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के वर्ल्ड नंबर-2 डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हराया. इसके साथ ही 33 साल के प्रमोद भगत पैरालंपिक के बैडमिंटन इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है.वहीं दूसरी ओर मनोज सरकार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता. उत्तराखंड के रहने वाले मनोज ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जापान के डाइसुके फुजिहारा को 46 मिनट में 22-20, 21-13 से हरा दिया.मनोज का सैमिफाइनल मैच डेनियल बेथेल के साथ था जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था.

भारत की झोली में अब तक 17 पदक.
टोक्यो पैरालंपिक में भारत अब तक 17 पदक जीत चुका है.भारत के खाते में अब चार गोल्ड मेडल,सात सिल्वर मेडल और छह ब्रॉन्ज़ मेडल हैं.पैरालंपिक खेलों के इतिहास में भारत का यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.अपने इस प्रदर्शन के साथ भारत अब 26 वें स्थान पर पहुुंच गया है तो वहीं 93 गोल्ड मेडल के साथ कुल 199 मेडलों के साथ चीन पहले जबकि 41 गोल्ड के साथ कुल 122 मेडल लेकर ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

error: Content is protected !!