आगरालीक्स… आगरा में प्रदूषण को कम करने के लिए एक्शन प्लान लांच किया गया, यहां सबसे ज्यादा धूलकण हैं, इसका समाधान मिल गया है। इंडस्ट्री से टीटीजेड की रोक भी हटाई जाएगी, जिन इंडस्ट्री से प्रदूषण नहीं फैलता है, उन पर लगी रोक को हटाया जाएगा।
आगरा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए शनिवार को होटल आईटीसी मुगल में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने एक्शन प्लान लांच किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान से नजदीकी के कारण आगरा में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में धूल कण हैं। पीएम 2 5 में सर्वाधिक धूल कण होते हैं, इससे सर्दियों में पीएम 2 5 400 तक पहुंच जाता है। धूल कण की रोकथाम पौधरोपण से संभव है, इसके लिए राजस्थान से उठने वाली हवाओं की दिशा में पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही आगरा में ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्य से धूल कण ना बढें इसके लिए प्लान बनाया गया है।
प्रदूषण ना फैलाने वाली इंडस्ट्री से हटेगी रोक
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने कहा कि ने कहा कि ताज ट्रेपेज़ीयम जोन में इंडस्ट्री पर लगी तदर्थ रोक पर की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की जाएगी, जिन उद्योगों या गतिविधियों से प्रदूषण नहीं हो रहा है, उससे तदर्थ रोक हटाई जाए । पर्यावरण के विपरीत काम नहीं करेंगे, लेकिन पर्यावरण के नाम पर विकास अवरुद्ध नहीं होगा।
वाहनों का प्रदूषण होगा कम
वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ाएंगे। मेट्रो के साथ इलेक्ट्रिक बस चलेंगी। आगरा को 100 इलेक्ट्रिक बस मिलने वाली हैं। चार्जिंग स्टेशन बनाये जाएंगे। बायो फ्यूल और क्लीन फ्यूल के प्रयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।