Friday , 10 July 2026
Home मनोरंजन Actor Rajpal Yadav jailed in cheque bounce case; must pay ₹7.35 crore; wife fined
मनोरंजन

Actor Rajpal Yadav jailed in cheque bounce case; must pay ₹7.35 crore; wife fined

8

आगरालीक्स…चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को जेल. 7.35 करोड़ चुकानें होंगे, पत्नी पर जुर्माना. हाईकोर्ट ने कहा—कानून को​ फिल्मी ड्रामा न समझें…

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के चेक बाउंस ममले में दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के सात मामलों में से हर एक में उनहें तीन महीने जेल की सजा सुनाई है. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी. जस्टिस स्वर्णकांता ने अफसरों से राजपाल को जेल भेजने को कहा है. इस मामले में राजपाल यादव की पत्नी राधा राजपाल यादव भी आरोपी थीं. कोर्ट ने उन्हें हर मामले में पांच लाख रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है.

फैसला सुनाते समय जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि राजपाल यादव का रवैया संदिग्ध है. उन्हें अपना वादा निभाने और कंपनी का कर्ज वापस करने के लिए कई मौके दिए गए लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके. एक्टर को अगले तीन महीने जेल में ही गुजारने होंगे. हाईकोर्ट ने कहा कि कानून कोई ऐसी पटकथा नहीं है जिसे कोई अभिनेता अपनी इच्छा के मुताबिक बदल दे. कोर्ट ने राजपाल यादव को आदेश का पालने करने या फिर सुप्रीम कोर्ट में इस सजा को चुनौती देने के लिए दो महीने का समय दिया है. कोर्ट ने कहा कि एक्टर को हर मामले में शिकायतकर्ता को 1.05 करोड़ रुपये देना होगा, यानी 7 करोड़ 35 लाख रुपये चुकाने होंगे. जज ने साफ किया कि एक्टर करीब 2 करोड़ रुपये पहले ही दे चुके हैं. इस राशि को एडजस्ट किया जाएगा.

फिल्म के लिए लिया था कर्ज
पूरा मामला साल 2010 का है. राजपाल यादव ने अपनी एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. बकाया रकम वापस न करने अपौर चेक बाउंस होने के बाद यह विवाद लंबे समय से अदालत में चल रहा था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मनोरंजन

At the age of 61, actor Aamir Khan had a registered marriage with his girlfriend, Gauri Spratt

आगरालीक्स…61 साल की उम्र में ​तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान. गर्लफ्रेंड...

मनोरंजन

61-year-old Aamir Khan to marry his girlfriend Gauri tomorrow, July 5

आगरालीक्स…अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी कल. 61 साल की उम्र में...

मनोरंजन

Aamir Khan is set to get married for the third time at the age of 61. He will marry his girlfriend, Gauri, on July 5…#bollywoodnews

आगरालीक्स…61 साल की उम्र में आमिर खान करने जा रहे हैं तीसरी...

मनोरंजन

Agra Live News: The premiere of the film ‘Dharam De Rakshak Sade Gurdwara’ took place in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हुआ फिल्म ‘धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे’ का प्रीमियर. फिल्म...

error: Content is protected !!