Friday , 10 July 2026
Home फिरोजाबाद Sad News: Class 7 student dies at school gate in Firozabad; heart attack suspected…#firozabad
फिरोजाबाद

Sad News: Class 7 student dies at school gate in Firozabad; heart attack suspected…#firozabad

12

फिरोजाबादलीक्स…दुखद, सातवीं का छात्र स्कूल के गेट पर लड़खड़ाकर गिरा. मौत से दो मिनट पहले बच्चों संग खेल रहा था कैरम…ये कारण आया सामने

फिरोजाबाद में एक सातवीं के छात्र की स्कूल के गेट पर मौत हो गई. वह बैग लेकर जा रहा था और तभी स्कूल के गेट पर वह अचानक लड़खड़ाकर गिर गया. बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बच्चे की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. मौत से दो मिनट पहले वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल में कैरम खेल रहा था.

बसई मोहम्मदपुर के गढ़ी तिवारी में सुभाष रहते हैं. सुभाष चूड़ी छटाई का काम करते हैं. उनका 12 साल का बेटा दीपक उच्च प्राथ्मिक विद्यालय चंदवार में सातवीं का छात्र है. शुक्रवार को दीपक स्कूल गया था. दोपहर में उसका चचेरा भाई कन्हैया दुकान से राशन लेने जा रहा था. उसके पास दीपक के परिवार का भी राशन कार्ड था. इस पर वह स्कूल में दीपक को बुलाने गया. कन्हैया के बुलावे से पहले दीपक स्कूल में अन्य बच्चों के साथ कैरम खेल रहा था. इसके बाद दीपक अपना बैग लेकर स्कूल के मेन गेट पर पहुंचा तभी अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया. वह बुरी तरह से तड़पने लगा. इस पर स्कूल का स्टाफ और चचेरा भाई उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दीपक दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था.

बेसिक शिक्षा विभाग में मची खलबली
बच्चे की अचानक स्कूल के गेट पर हुई मौत से बेसिक शिक्षा विभाग में भी खलबली मच गई. मृतक दीपक के परिजनों ने पहले मिड डे मील खाने के बाद मौत की आशंका जतार्ठ थी. इस पर बीएसए अनिल कुमार के निर्देश पर एबीएसए विजय सिंह, सुधीर गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, ज्योति पाठक् और हेतराम की टीम ने स्कूल पहुंचकर घंटों पड़ताल की. जांच टभ्म ने स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ के बयान दर्ज किए. सहपाठियों ने बताया कि दीपक पूरी तरह से सामान्य था और कैरम खेल रहा था. विभागीय जांच में सामने आया कि दीपक को चावल पसंद नहीं थे जिसके कारण उसने उस दिन स्कूल में बना मिड डे मील तहरी खाया ही नहीं था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबादबिगलीक्स

Firozabad Aarav Brutally Killed Case: Death sentence for murder convict, Cousin of 18 month Old Aarav Father

फिरोजाबादलीक्स…. वीडियो ….देखें शादी से इन्कार करने पर भाभी के डेढ़ महीने...

फिरोजाबाद

A young man was bitten by a cobra…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…युवक को कोबरा सांप ने डंसा. घरवाले जिंदा सांप को डिब्बे में...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Body of 21-year-old man found in a drain…#crime

फिरोजाबादलीक्स…नाले में मिला 21 साल के युवक का शव. किराने की दुकान...

फिरोजाबाद

Tragic: Brother and sister die in accident…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, एक्सीडेंट में भाई—बहन की मौत. बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी...

error: Content is protected !!