आगरालीक्स…61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान. गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से की रजिस्टर्ड मैरिज. खुशी में नाचते नजर आए आमिर खान
61 साल के अभिनेता आमिर खान ने आज रविवार को तीसरी शादी कर ली. इस बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है. इस शादी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी लोग शामिल रहे जिसमें अंबानी फैमिली के अलावा आशुतोष गोवरीकर आदि शामिल रहे. शादी के बाद आमिर और गौरी काफी खुश नजर आए और इन्होंने आपस में डांस भी किया.आमिर खान पहले ही कर चुके हैं दो शादी
आमिर खान इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं. पहली शादी उन्होंने 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता के साथ की थी. साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी. साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था.
आमिर ने साल 2025 में अपने 60वीं जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. गौरी बेंगलुरू की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं. उनके पिता तमिल—ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी—आयरिश मूल की हैं. गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं. आमिर की तरह गौरी भी पहले से शादीशुदा रही हैं ओर उनका एक सात साल का बच्चा है. गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं.