आगरालीक्स… इनर रिंग रोड एलईडी लाइट से जगमगा रहा है, अक्टूबर में सीएम अखिलेश यादव इनर रिंग रोड का शुभारंभ करेंगे। वहीं, इनर रिंग रोड के साथ शहर बसाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए एडीए ने प्लानिंग शुरू कर दी है।
यमुना एक्सप्रेस वे से सीधे फतेहाबाद रोड ताजमहल के पास के लिए इनर रिंग रोड बनाया गया है, इससे पर्यटक एक्सप्रेस वे से सीधे ताजमहल तक पहुंच सकेंगे और जाम में भी नहीं फसेंगे। फतेहाबाद रोड से कुबेरपुर तक रोड तैयार हो गया है, अभी रेलवे ओवर ब्रिज का काम रह गया है वह तेजी से चल रहा है। इनर रिंग रोड पर एडीए ने 100 एलईडी लगवा दी हैं, इसके बाद से इनर रिंग रोड चमकने लगा है, इस पर 800 एलईडी लाइट लगनी हैं।
शहर बसाने की तैयारी
लैंड बैंक की समस्या से जूझ रहे प्राधिकरण के सामने नया संकट यह खड़ा हो गया है, कि प्राधिकरण की जमा पूंजी इनर रिंग रोड में व्यय हो चुकी है। ऐसे में आगरा विकास प्राधिकरण का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। अब प्राधिकरण के अधिकारियों को उम्मीद की किरण केवल इनर रिंग रोड से नजर आ रही है। इनर रिंग रोड के बनने से यह क्षेत्र हाट केक हो गया है। बिल्डर भी यहां निगाह जमाए बैठे हैं। ऐसे में प्राधिकरण भी यहां नया शहर बसाने की प्लानिंग में जुट गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो बेहतर कनेक्टिविटी वाले इस क्षेत्र में वर्ल्ड क्लास शहर बसाया जा सकता है। प्राधिकरण की एक टीम यहां की प्लानिंग में जुट गई है।
Leave a comment