आगरालीक्स… आगरा में आज धूमधाम से गणेश मूर्ति विसर्जन होगा, सडकों पर ढोल नगाडे और गुलाल उडाते हुए श्रद्धालु निकलेंगे, इसे देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। घर से निकलते समय रूट डायवर्जन जरूर देख लें, जिससे जाम में न फंसना पडे।
गुरुवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा यमुना नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस आगरा श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन के वाहनों के अतिरिक्त आम जन की सुविधा हेतु निम्न प्रकार डाई वर्जन लागू किया जाता है।
1- अम्बेडकर नए पुल की तरफ से रेड फोर्ट, शमशान घाट यमुना किनारा रोड की ओर जाने वाले हर प्रकार का वाहन प्रतिबंधित रहेगा।केवल मूर्ति विसर्जन वाले वाहन जा सकेंगे। इन वाहनों को जीवनी मंडी होते हुए उनके गंतव्य को गुजारा जायेगा।
2- विक्टोरिया पार्क शमशानघाट की तरफ से यमुना किनारा होते हुए अम्बेडकर नए पुल एवं जीवनी मंडी की और जाने वाला हर प्रकार का वाहन प्रतिबंधित रहेगा।ये वाहन रेड फोर्ट होते हुए एम जी रोड या अन्य मार्ग द्वारा अपने गंतव्य को जायेंगे।केवल मूर्ति विसर्जन वाले वाहन यमुना किनारा रोड को जा सकेंगे।
श्री गणेशजी विसर्जन के शुभ मुहूर्त
दिनांक – 15 सितंबर 2016 गुरूवार
प्रातः 06.14 मि. से 07.45 मि. तक (शुभ)
प्रातः 10.48 मि. से दोपहर. 12.19 मि. तक (चर)
दोपहर: 12.20 मि. से 01.50 मि. तक (लाभ)
दोपहर: 04.52 मि. से सांयः 06.24 मि. तक (शुभ)
सांयः 06.25 मि. से 07.53 मि. तक (अमृत)
सांयः 07.54 मि. से रात्रि 09.21 मि. तक (चर)
यमुना में करेंगे विसर्जन
गणेश मूर्ति का यमुना में विसर्जन किया जाएगा। ‘विसर्जन’ शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है कि ‘पानी में विलीन होना’, ये सम्मान सूचक प्रक्रिया है इसलिए घर में पूजा के लिए प्रयोग की गई मूर्तियों को विसर्जित करके उन्हें सम्मान दिया जाता है।
फाइबर की गणेश प्रतिमा
आगरा में श्री गणेश महोत्सव पर एक धार्मिक संस्था “श्री सनातन धर्म सभा शहज़ादी मंडी आगरा” ने अपने मंदिर में एक विशाल फाइबर की गणेश प्रतिमा के साथ ही एक छोटी गणेश प्रतिमा मिट्टी की स्थापित की है इस मिट्टी की छोटी प्रतिमा का कल मंदिर प्रांगण में ही कृतिम कुंड बनाकर उसमे विधि विधान से दूध- गंगा जल में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा
Leave a comment