Sunday , 8 March 2026
Home agraleaks After Mumbai 26/11 Terrorist attack in Punjab’s Gurdaspur district, SP, 10 civilian & 2 terrorist killed
agraleaks

After Mumbai 26/11 Terrorist attack in Punjab’s Gurdaspur district, SP, 10 civilian & 2 terrorist killed

101

attack
आगरालीक्स ……..26/11 मुंबई हमले के बाद सोमवार को 27 07 को पंजाब का गुरदासपुर आतंकी हमले से दहल उठा। कार में सवार होकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर आतंकी दीनानगर थाने में घुस गए और ताबडतोड फायरिंग शुरू कर दी। आतंकी हमले में गुरदासपुर के एसपी बलजीत सिंह के सिर में गोली लगी थी वे शहीद हो गए। हमले में दो आतंकियों सहित 14 लोग मारे गए हैं।
मीडिया की खबरों के मुताबिक, कठुआ के रास्ते सेना की वर्दी में आए लश्कर के आतंकियाें ने एक ढाबा मालिक की कार छीन ली और उस पर सवार होकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर दीनानगर थाने में घुस गए।
आतंकियों के रास्ते में जो भी आया उसे गोली मार दी। इससे पहले उन्होंने कटरा जा रही एक बस पर भी गोली चलाई जिसमें एक आदमी मारा गया और सात घायल हो गए। आर्मी के स्पेशल फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। करीब तीन घंटे से ज्यादा चली गोलीबारी में अब तक 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। इनमें एक आतंकी भी शामिल है। आतंकी जिस मारुति कार से दीनानगर पहुंचे उस पर कपूरथला जिले का नंबर +है। बताया जा रहा है यह कार कपूरथला से पुलिस से रिटायर्ड हुए हवलदार रूप सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।
पुलिस ने थाने के साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया है। रेल व गाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया है। पठानकोट-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर परमानंद के पास पांच बम भी मिले हैं। सेना बम को डिफ्यूज करने की कोशिश में लगी है।
attack 1देश भर में अलर्ट
आगरा, मथुरा सहित हमले की गंभीरता को देखते हुए जहां देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गय है वहीं एनएसजी कमांडो भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

दीनानगर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर मिले पांच जिंदा बम
दीनानगर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर पांच जिंदा बम मिले हैं। यहां पटरियों पर विस्फोट कर आतंक फैलाने की साजिश थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले—...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: CM Yogi orders Holi holiday on March 2, 3 and 4…#agranews

आगरालीक्स…होली पर लगातार चार दिन छुट्टियां. सीएम योगी के आदेश, 2, 3...

agraleaks

Agra News: आगरा में सुबह का तापमान बढ़ने लगा है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सुबह का तापमान बढ़ने लगा है, जानें...

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

error: Content is protected !!