आगरालीक्स.. आगरा में आपको बेचैनी, घबराहट और सांस फूल रही है तो यह देश के प्रदूषित शहरों में आगरा के आठवें नंबर पर पहुंचने से हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 318 दर्ज किया गया। इससे आगरा देश के प्रदूषित शहरों में आठवें स्थान पर रहा।
आगरा में सोमवार को एक्यूआइ 318 दर्ज किया गया। यह रविवार के 374 से कहीं अधिक था। आगरा में वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह अति सूक्ष्म कणों (पीएम2.5) की मात्र का अधिक होना रहा। आगरा में अति सूक्ष्म कणों (पीएम2.5) की अधिकतम मात्र 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया।
ये हैं मानक
वायु गुणवत्ता एक्यूआइ 0-50 तक रहने पर अच्छी, 51-100 तक रहने पर संतोषजनक, 101-200 तक रहने पर मध्यम, 201-300 तक रहने पर खराब और 301-400 तक रहने पर बहुत खराब होती है।