आगरालीक्स… सरकार की नई नीति से आगरा की 224 अवैध कॉलोनी वैध हो जाएंगी। इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा की 224 समेत प्रदेश में 2600 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गई हैं, ये वैध हो जाएंगी।
नई नीति के तहत शमन के दायरे में आने वालों को ही वैध किया जाएगा। सरकारी जमीन पर हुए अथवा पूरी तरह अवैध रूप से किए गए निर्माण तोड़े जाएंगे।
ये होगी प्रक्रिया
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि पहले की अपेक्षा यह नीति काफी सरल होगी। कम शुल्क पर अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। इसके दायरे में मामूली अवैध निर्माण करने वाले ही आएंगे। पार्किंग का स्थान न छोड़ने, सेटबैक वाले स्थान पर निर्माण करने या एक-आध मंजिला अतिरिक्त निर्माण कराने वालों को इसके दायरे में लाने की योजना है। अवैध कॉलोनियों को नोटिस देकर वैध कराने का मौका दिया जाएगा।