आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि ने बडा फैसला लिया है, छात्र को कम अंक दिए जाते हैं तो वह अपनी कॉपी दोबारा चेक करा सकता है। इसके लिए विवि ने चैलेंज इवेल्यूएशन का विकल्प दिया है। परीक्षाफल घोषित होने के दो महीने तक छात्र तीन हजार रुपये जमा करने के बाद पुनर्मूल्यांकन करा सकता है। पुनर्मूल्यांकन के ब भी अंक नहीं बढते हैं तो तीन हजार रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।
आंबेडकर विवि के मूल्यांकन पर सवाल उठ रहे हैं, एसएन के एमबीबीएस छात्र को छह अंक दिए गए थे, उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर हाईकोर्ट ने तीन प्रोफेसर से कॉपी चेक कराई, इसके बाद छात्र को 20 अंक दिए गए हैं। हाईकोर्ट ने विवि को आदेश दिया है कि पिछले तीन साल में पुनर्मूल्यांकन के जितने भी मामले आए हैं उन सभी का निस्तारण करना है। इसके बाद विवि प्रशासन ने चैलेंज मूल्यांकन का निर्णय लिया है।
इस तरह कर सकते हैं चैलेंज इवेल्यूएशन के लिए आवेदन
विवि द्वारा परीक्षाफल घोषित करने के दो महीने के अंतराल पर छात्र चैलेंज इवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तीन हजार रुपये जमा कराने होंगे, दो विशेषज्ञों से कॉपी चेक कराई जाएगी। इसमें 15 फीसद से अधिक अंक बढते हैं तो नई माक्र्सशीट बढे हुए अंक के साथ जारी की जाएगी। छात्र को तीन हजार में से 2500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। अंक नहीं बढते हैं तो तीन हजार रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।