आगरालीक्स… आगरा के श्रद्धालुओं के लिए बडी खबर है। कैला देवी मंदिर के पट एक से नौ जून तक बंद रहेंगे। यहां राज राजेश्वरी कैला माता की एक से नौ जून तक अंगराग सेवा होगी, इस दौरान मां कैला मैया के श्रद्धालू दर्शन नहीं कर सकेंगे।
आगरा से बडी संख्या में श्रद्धालू कैला मैया, करौली के दर्शन के लिए जाते हैं। कैला देवी ट्रस्ट के भगत व हाथी घाट स्थित कामाख्य देवी मंदिर के महंत अमित शर्मा ने बताया कि हर तीन साल में कैला मैया की अंगराग सेव कार्यक्रम होता है।
31 मई से 10 जून तक अंगराग सेवा
संवत 2076 ज्येष्ठ क्रष्णा में 31 मई को अंगराग सेवा में महायज्ञ पाठ शुरू होगा। इसके साथ ही दैनिक कान्य लांगुरा, पूजन और भोजन कराया जाएगा। एक से नौ जून तक धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे। 10 जून को अंगराग सेवा पूर्ण होने पर पूर्ण आहूति होगी।
10 जून को सुबह 11 बजे से दर्शन होंगे
कैला देवी ट्रस्ट के भगत अमित शर्मा ने बताया कि एक से नौ जून तक अंगराग सेवा के कारण श्रद्धालू कैला मैया के दर्शन नहीं कर सकेंगे। 10 जून को पूर्ण आहूति के बाद सुबह 11 बजे से कैला मैया के दर्शन किए जा सकेंगे।