आगरालीक्स(17th September 2021 Agra News)…. आगरा—अलीगढ़ हाईवे पर ओवरटेक करते समय हादसा. सामने से आ रहे ट्रक में फंसा बाइक सवार. काफी दूर तक घिसटता गया. हाईवे रहा एक घंटे तक जाम.
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
योगेश पुत्र सूरजपाल निवासी गढ़ी धुलिया सहपऊ हाथरस मेहंदी लगाने का काम करता है। वह किसी काम से शुक्रवार को आगरा आया था। दोपहर में आगरा से खंदौली की ओर बाइक से लौट रहा था। टेढ़ी बगिया से आगे प्रकाश कोल्ड स्टोर के सामने उसने किसी भारी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी खंदौली से रामबाग की ओर आ रहे ट्रक को देख वह अनियंत्रित हो गया। ट्रक चालक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन फिर भी बाइक ट्रक से टकरा गई।

ट्रक के पहिये में फंसी बाइक
बाइक आगे पहिये में फंस गई। तेज गति में होने के कारण ट्रक बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटता ले गया। काफी आगे जब ट्रक चालक ने ब्रेेक लगाए तो ट्रक सड़क पर तिरछा हो गया। इस कारण आगरा—अलीगढ़ हाईवे पर जाम लग गया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी—लंबी लाइन लग गई।
पुलिस ने बाइक को निकाला
इधर बाइक सवार योगेश लहूलुहान हो गया। उसे गंभीर चोट आई है। इसकी जानकारी वहां से गुजरते लोगों ने पुलिस को दी। उसे ट्रक से बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब आधा घंटा देरी से पहुंची पुलिस ने बाइक को ट्रक से निकाला। क्रेन की मदद से ट्रक साइड से करवाया। करीब एक घंटें बाद लोग जाम से निकल सके। पुलिस ने बताया कि घायल को टेढ़ी बगिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिवारवालों को सूचित कर दिया गया है।