Sunday , 8 February 2026
Home मनोरंजन Agra commissioner shake hands with Akbar for traffic solution
मनोरंजन

Agra commissioner shake hands with Akbar for traffic solution

natak
आगरालीक्स…… राजधानी अकबराबाद आगरा में कभी हाथी पर सवार बादशाह अकबर शान के साथ इठलाता घूमता था। 21वीं सदी के आगरा में बीरबल के साथ आया अकबर हैरान और परेशान हो जाता है। ट्रैफिक जाम से जूझने पर उसकी मुलाकात आगरा के कमिश्नर प्रदीप भटनागर से होती है और शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए वे कहते हैं कि यह नुक्कड़ नाटक जबरदस्त हथियार साबित हो सकता है।जब तक जनता और सरकारी मशीनरी एकजुट होकर जागरूक नहीं होते, तब तक ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति नहीं मिल सकती है। शाहजहां गार्डन में रंगलीला द्वारा मंचित नुक्कड़ नाटक ‘जाम के झाम में अकबर’ की प्रस्तुति के बाद कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने  कहा कि नाटक मजाक-मजाक में दर्शकों पर ट्रैफिक अराजकता को लेकर जो शिक्षा देता है, वह काबिले तारीफ है। कलाकारों को उन्होंने 5100 रुपये इनाम देने की घोषणा की। नाटक के निर्देशक अनिल शुक्ल,  मनोज सिंह अकबर, योगेंद्र दुबे बीरबल, मनोज शर्मा कालू, काजल गुप्ता रानी, वीरेंद्र सिंह चौधरी, शशांक जैन नौजवान की भूमिका में हैं। उन्होंने  बताया कि उनके नाटक और नाटक के बाद दर्शकों के साथ होने वाले सवाल-जवाब हमारे अभियान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। नाटक दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ता है। इस अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष संगीता भटनागर, रमन, राजेश कुमार, गीता, सोमनाथ यादव, संजय वर्मा मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Agra Local News: Lyricist Santosh Anand, IPS Navneet Sikera, Senior neurosurgeon RC Mishra and 9 other prominent personalities from Braj will receive the ‘Braj Ratna Award’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, आईपीएस नवनीत सिकेरा, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन...

मनोरंजन

Agra Local News: A video of Govinda traveling in a Hyundai Aura taxi in Agra has gone viral; find out the truth behind it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साधारण कार में अभिनेता गोविंदा के बैठने का वीडियो ट्रोल...

मनोरंजन

Agra Local News: Border 2 to have 91 shows on opening day in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बॉर्डर टू के पहले दिन चलेंगे 91 शो. फिल्म को...

मनोरंजन

Agra News: Taj Literature Festival, a confluence of film, literature and music, begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोच और रूह के जश्न, फिल्म साहित्य और संगीत की...

error: Content is protected !!