Saturday , 28 November 2026
Home आगरा Agra Crime News: Miscreants robbed a container full of 128 fridges on the Agra-Mathura highway…#agranews
आगराटॉप न्यूज़मथुरा​क्राइम

Agra Crime News: Miscreants robbed a container full of 128 fridges on the Agra-Mathura highway…#agranews

271

आगरालीक्स…आगरा—मथुरा हाइवे पर बदमाशों ने लूटा 128 फ्रिज से भरा कंटेनर. कार में आकर किया ओवरटेक और हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम

आगरा—मथुरा हाइवे पर कार सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं. बदमाशों ने छाता फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर 128 फ्रिज लेकर जा रहे एक कंटेनर को रोक लिया और फिर हथियारों के बल पर चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दे डाला. बदमाश चालक और क्लीनर को कोसी—कोटवन की खरौंठ नहर के पास फेंक गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं और चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

फरीदाबादसे जा रहा था ग्वालियर कंटेनर
फरीदाबाद की केएल लौजिस्टिक का कंटेनर 128 फ्रिज को लेकर ​ग्वालियर के लिए जा रहा था. कंटेनर को चालक कैलाश निवासी पलवल चला रहा था और उसके साथ क्लीनर राजू सैनी निवासी पलवल भी साथ था. बुधवार रात करीब पौने आठ बजे ये लोग चले थे. रात को छाता फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही एक ईको कार तेजी से ओवरटेक करते हुए इनके सामने आकर रुक गई. कार में पांच लोग सवार थे. कंटेनर के रुकते ही कार सवार बदमाशों ने ड्राइवर और क्लीनर को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और करीब साढ़े चार घंटे तक घुमाने के बाद चालक और परिचालक को कोसीकलां कोटवन मार्ग पर खरौंठ नहर के पास फेंक कर चले गए.

गुरुवार सुबह चालक ने इसकी सूचना किसी तरह पुलिस को दी. चालक और परिचालक किसी तरह कोसीकलां थाने पहुंचे. पूरी घटना बताने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले. एक जगह सीसीटीवी में लुटेरे कंटेनर को मेवात की ओर ले जाते दिखे. पुलिस ने चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Industrialist Anant Ambani is performing the parikrama in Govardhan. He offered prayers at the Shri Giriraj Mukharvind Temple located in Jatipura

मथुरालीक्स...गोवर्धन में उद्योगपति अनंत अंबानी कर रहे परिक्रमा. जतीपुरा स्थित श्री गिरिराज...

आगरा

Agra News: Khadi and Village Industries Festival will be held for 10 days, starting tomorrow, at Balkeshwar Park in Agra

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर पार्क में कल से 10 दिन तक चलेगा खादी...

टॉप न्यूज़

Kali Mata Mandir, Yamuna Kinara Agra beautification project inaugurated. The area also features an excellent park and an open-air gym

आगरालीक्स…आगरा का काली माता मंदिर, यमुना किनारा के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ...

मथुरा

Mathura News: Industrialist Anant Ambani arrived in Govardhan, Mathura

मथुरालीक्स…गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी. जतीपुरा स्थित मुखारबिंद...

error: Content is protected !!