आगरालीक्स…आगरा में 101 मंगल कलश के साथ पीतांबर वस्त्र धारण कर निकाली कलश यात्रा. पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी राधा कृष्ण मंदिर ताज नगरी में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी राधा कृष्ण मंदिर ताज नगरी से 101 मंगल कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में सभी माता बहनों द्वारा पीताम्बर वस्त धारण किए हुए थे. सुरेंद्र पाठक, प्रीती पाठक सिर पर श्रीमद भागवत पुराण व कलश को रखकर बड़े ही हर्ष और आनंद के साथ नंगे पैर चल रहे थे. सुंदर-सुंदर भजनों की धुन पर नाचती झूमती महिलाएं, आकर्षक भव्य सजे फूलों की बग्गी बर सुशोभित वृंदावन से पधारे आचार्य गोविंद जी दुबे चल रहे थे. यह उत्सवपूर्ण माहौल था पंचवटी कॉलोनी में दिखा.

श्रीमद भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा का कॉलोनी वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया.इसके साथ ही कथा का शुभारंभ हुआ. कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य गोविंद जी दुबे ज्योतिविरद एवं भागवताचार्य द्वारा महात्यम की कथा श्रवण कराया. साथ ही साथ भजनों के स्वर लहरी वृन्दावन से पधारे की टीम ने सबको नृत्य करने पर मजबूर कर दिया. वृंदावन से पधारे आचार्य शिवदत्त मिश्र द्वारा विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई. मुख्य रूप से कल्याण सिंह पाठक ,कुलदीप पाठक, ओपी शर्मा, उपेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, रजनी कांत शर्मा, श्रेयांश, शौर्य, उर्मिला शर्मा, माधुरी, शारदा ,आयुषी, शैलेंद्र, सुमन चाहर, अनुराधा सिंह, मधु पचौरी, राजकुमारी लोहिया, शालनी सिंह, सुमन गोयल ,पंकज शर्मा ,सपना गोयल, विजय लोहिया, पंकज लवानिया, देवेंद्र पाराशर, प्रदीप खंडेलवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे.