Saturday , 28 November 2026
Home आगरा Agra News: Mumbai’s Sports Medicine Specialist Dr. Manan Vora gives tips to stay healthy in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Mumbai’s Sports Medicine Specialist Dr. Manan Vora gives tips to stay healthy in Agra…#agranews

251

आगरालीक्स…आगरा में मुम्बई के हड्डी रोग व स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. मनन वोरा ने कहा स्वस्थ रहना है तो व्यायाम को जीवन का हिस्सा बना लें..स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा आयोजित कार्यशाला में दिए हेल्दी रहने के टिप्स

जीवन भर स्वस्थ रहना है तो व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। व्यायाम आपके शरीर को सुंदर बनाए रखने के साथ रक्तसंचार को भी ठीक बनाए रखता है। साथ ही शरीर का लचीलापन, मांसपेशियों और हड्डियों को भी स्वस्थ रखता है। स्पाइसी शुगर द्वारा होटल क्रिस्टल सरोवर में आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी मुम्बई के हड्डी रोग व स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. मनन वोरा ने दी।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने डॉ. ममन के स्वागत पुष्प भेंट कर सभी सदस्याओं का स्वागत किया। डॉ. मनन ने मीनोपॉज के बाद व्यायाम, खान के बारे में जानकारी के साथ बताया कि फूड सप्लीमेंट कब और कितनी मात्रा में लेनी चाहिए। कहा कि शरीर को आवश्यकता हो तभी सप्लीमेंट का प्रयोग करें, अन्यथा यह आपके शरीर को हानि भी पहुंचा सकते हैं। बताया कि भारत में 18 मिलियन डायबिटिक, एक चौथाई युवा ब्लड प्रेशर, 10.8 प्रतिशत लोग हृदय रोग, 30 प्रतिशत लोग (विशेषकर शहरी) मोटापे जैसी समस्या से जूझ रहे हैं।

मोटापा कम करने या फिगर बनाने के लिए टॉरगेट बनाकर कुछ दिन के लिए जिम करने से बेहतर है कि आप नियमित पौष्टिक और संतुलित आहार लें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन क घंटा व्यायाम बहुत जरूरी है। अंत में पूनम सचदेवा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, वीना सचदेवा, रूपम श्रीवास्तव, गरिमा हेमदेव, रूबी चौधरी, पुष्पा पोपटानी, प्रीति गुप्ता, रीता जग्गी, श्वेता साहनी, नीतू चौधरी, तनूजा मांगलिक, शीना सोनी, कृतिका खन्ना, कोमिला धर, पूजा कोचर, श्वेता बंसल आदि उपस्थित थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Khadi and Village Industries Festival will be held for 10 days, starting tomorrow, at Balkeshwar Park in Agra

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर पार्क में कल से 10 दिन तक चलेगा खादी...

टॉप न्यूज़

Kali Mata Mandir, Yamuna Kinara Agra beautification project inaugurated. The area also features an excellent park and an open-air gym

आगरालीक्स…आगरा का काली माता मंदिर, यमुना किनारा के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ...

आगरा

Agra Cantt–Asarva special train extended for another month

आगरालीक्स…आगरा कैंट से अहमदाबाद जाना होगा आसान. आगरा कैंट–असरवा विशेष ट्रेन एक...

आगरा

Agra Weather: Bitter cold in Agra at night; temperature reaches 10 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को गलनभरी सर्दी. 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान. जानें...

error: Content is protected !!