आगरालीक्स…आगरा पुलिस की 100 से अधिक स्थानों पर रेड, 60 साइबर ठग पकड़े. 13 राज्यों में 50 करोड़ की कर चुके हैं ठगी…
आगरा पुलिस ने साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को आगरा पुलिस की टीमों ने एक साथ 100 से अधिक स्थानेां पर दबिश दी है. दबिश के दौरान टीम ने जिले में मौजूद 60 साइबर अपराधियों को धर दबोचा है. इन अपराधियों ने देशभर में 50 करोड़ से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है. सभी के खिलाफ अलग—अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो पर 178 शिकायतेंकार्रवाई के बाद डीसीपी पश्चिम आदित्य ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो पर हाल में 178 शिकायतें दर्ज हुई थीं. शिकायतों के सत्यापन के बाद एनसीआरबी की ओर से संबंधित जिलों को सूचना भेजी गई हैं. आगरा पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके बाद कमिश्नरेट के तीनों जोन में एक साथ 100 से अधिक स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई. टीम ने 60 साइबर अपराधियों को दबोचा है. ये सभी दूसरों के नाम पर बैंक में खाते खुलवाते थे और फिर ठगी की रकम मंगाने के साथ ही लोगों को अपने जाल में फंसाते थे.