आगरालीक्स… आगरा के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट 31 जुलाई तक ड्रॉप की गई है, यह फ्लाइट आगरा नहीं आएगी। इससे पर्यटकों को ट्रेन से सफर करना होगा, इस फ्लाइट में आगरा से पर्यटक खजुराहो जाते हैं और वाराणसी से आगरा आते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शनिवार दोपहर को आगरा आने वाली दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो आगरा नहीं आएगी, इसे 15 जून से 31 जुलाई तक आगरा के लिए ड्रॉप किया है। इस दौरान यह दिल्ली-वाराणसी-खजुराहो के बीच चलेगी।
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर राजीव सिंह ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन रीजन के चलते फ्लाइट आगरा नहीं आएगी।
जयपुर आगरा फ्लाइट चलती रहेगी
वहीं, आगरा के लिए दूसरी फ्लाइट जयपुर आगरा के बीच चलती है। यह फ्लाइट चलती रहेगी, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।