आगरालीक्स…आगरा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्ठि यात्रा को मिला भरपूर समर्थन. गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का मुस्लिमों ने भी किया समर्थन.
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा संचालित 81 दिवसीय गविष्ठि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के अंतर्गत सोमवार को सेंट्रल पार्क,आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा योजना,आगरा में स्वागत एवं जनजागरण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गो-भक्तों, संत-महात्माओं, समाजसेवियों,शिक्षकों, युवाओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि गौ-संरक्षण भारतीय संस्कृति,कृषि व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। गौ-रक्षा केवल धार्मिक विषय नहीं,बल्कि राष्ट्र और समाज के हित से जुड़ा व्यापक जनआंदोलन है।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने गाय को "राष्ट्रमाता" घोषित किए जाने के समर्थन में पोस्टर प्रदर्शित कर सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला सकारात्मक प्रयास बताया। वक्ताओं ने कहा कि गविष्ठि यात्रा का उद्देश्य समाज में गौ-संवर्धन, गौ-रक्षा,सनातन सांस्कृतिक मूल्यों तथा राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने गौ-संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहेप्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी महाराज,महंत सुभाष गिरी महाराज,केशव गिरी महाराज,प्राचीन रावली मंदिर के महंत अभिषेक कृष्ण पाराशर,प्राचीन भैरव मंदिर के पुजारी पम्मी बाबा,राहुल चतुर्वेदी, संजय यादव,अमित जादौन,कुलदीप यादव,लंकेश दीपक सारस्वत,नकुल सारस्वत,गब्बर राजपूत,मयंक उपाध्याय,कशिश उपाध्याय,सैफ अली अब्बास,सलमान कुरेशी,जीशान कुरैशी, रिजवान खान,अंसार, शाहिद खान,इरफान अब्बास,अरमान,सतीश यादव,विधायक शर्मा,शेखर उपाध्याय, हर्ष उपाध्याय,पंकज शर्मा,अरुण,अनिल, संदीप यादव एवं राजेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ.मदन मोहन शर्मा ने सभी अतिथियों, संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं,गो-सेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ-संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गविष्ठि यात्रा समाज में जागरूकता,एकता और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा प्रदान कर रही है।