Sunday , 19 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

61

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को एजेंसी कर्मचारियों ने पीटा. मारपीट का वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे. पुलिस तक पहुंचा मामला

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नुनिहाई में गैस एजेंसी पर मारामारी हो गई. सरला गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंची दो सगी बहनों के साथ मारपीट के आरोप हैं. आरोप है कि एजेंसी मैनेजर के इशारे पर हॉकरों ने दोनों को दौड़ा—दौड़ा कर पीटा. उन्हें जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया. सूचना पर पहुंची इनके भाई की भी पिटाई कर डाली. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

नरायच के गुलाब नगर में शेर सिंह की पत्नी सुनीता गैस सिलेंडर लेने एजेंसी गई थी. उन्होंने 18 मार्च को गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी जिसका मैसेज एक अप्रैल को मोबाइल पर आ गया था. जब गैस सिलेंडर के लिए हॉकर से संपर्क किया तो उसने एजेंसी से सिलेंडर लेने को कहा. वहीं एजेंसी कर्मचारियों का कहना था कि सिलेंडर हॉकर को दे दिया गया है. इस तरह उसे गुमराह किया जाता रहा और वह चक्कर काटती रही.

दो दिन पहले सिलेंडर खत्म हो गया तो वह अपनी बहन अनीता के साथ गैस एजेंसी आज शनिवार को पहुंची. यहां उससे फिर यही कहा गया कि सिलेंडर हॉकर को दे दिया गया है. जब हॉकर अजय से बात की तो उसने मना कर दिया और अभद्रता करने लगा. आरोप है कि विरोध करने पर हॉकरों ने दोनेां बहनों को जमकर पीटा और इनके बचाव में आई इनके भाई को भी पीटा. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Temperature in Agra crosses 42 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरस रही आग. 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक...

error: Content is protected !!