Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra Local News: Gymnastics competitions were held during the Basant Utsav at Dayalbagh in Agra…#agranews
आगरा

Agra Local News: Gymnastics competitions were held during the Basant Utsav at Dayalbagh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में बसंत उत्सव में हुई जिमनास्टिम प्रतियोगिताएं. युवक—युवतियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब…खूब बजीं तालियां

बसंतोत्सव के पावन अवसर पर आज सुबह दयालबाग में जिम्नास्टिक्स 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। परमपूज्य गुरु महाराज प्रो. प्रेम सरन सत्संगी के जिम्नास्टिक्स ग्राउंड पर पधारने के पश्चात दयालबाग के नवयुवकों एवं नवयुवतियों ने जिम्नास्टिक्स का अत्यंत अद्भुत, सशक्त एवं अनुशासित प्रदर्शन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अनेक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिन्हें देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। हर एक प्रदर्शन पर दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन न केवल शारीरिक कौशल और संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, बल्कि अनुशासन, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।

कार्यक्रम का क्रम ,सूची एवम सभी प्रतिभागी सदस्यों का विवरण

मार्च पास्ट एवं बैनर प्रदर्शन
(सभी सदस्य)
मोबिलाइजेशन अभ्यास

(सभी सदस्य)

  1. रोलिंग – 1
    आगे की ओर: नूर, सृष्टि / आदि, आरव
    पीछे की ओर: प्रतीत, आख्या / चेतन, दर्श
  2. रोलिंग – 2
    आगे की ओर: अमृता, भक्ति / प्रसन, गुरु प्रीतम
    पीछे की ओर: निज, उमंग / पी. शब्द, अचरज
  3. रोलिंग – 3
    आगे की ओर: उपाश, ज्योति / अमृत, सविनय
    पीछे की ओर: आख्या, अनिमा / सत, सोहंग सत्संगी
  4. संयुक्त रोलिंग
    अनिशा–निमित, नित्या–आरत, सार–बिंती, विधि–गुरु स्वामी
  5. क्रो वॉक
    (सभी बालक एवं बालिकाएँ)
  6. स्ट्रेचिंग लेग्स एवं ब्रिज फॉर्मेशन
    (सभी बालिकाएँ)
  7. हैंड स्टैंड एवं मार्चिंग
    प्रेम, अनमोल
  8. कार्ट व्हील
    दृष्टि, निज / निमित, आरत, यश, प्रमान
  9. सिंगल हैंड कार्ट व्हील
    शब्द, आदि, चेतन, दृष्टि
  10. स्लो हैंड स्प्रिंग
    आगे की ओर: दृष्टि, निज, विधि / शब्द, गुरु स्वामी
    पीछे की ओर: दृष्टि, शब्द
  11. ब्रिज फॉर्मेशन एवं मार्चिंग
    आगे की ओर: बिंती, विधि / शब्द, यश
    पीछे की ओर: अनिशा, दृष्टि / आरत, सार, प्रतीत
  12. हैंड स्टैंड ओवर रोल
    आगे की ओर: बिंती, दृष्टि / निमित, यश, प्रमान, आरत, अगम
    पीछे की ओर: निमित, गुरु स्वामी
  13. संयुक्त हैंड स्टैंड ओवर रोल
    दृष्टि, शब्द

  1. पैरेलल बार अभ्यास
    A. सिंगल मार्च (लॉन्ग आर्म) – आगे: आरत कोहली
    B. डबल मार्च (लॉन्ग आर्म) – आगे: अपार
    C. सिंगल मार्च (बेंट आर्म) – आगे: प्रेम
    D. डबल मार्च (बेंट आर्म) – आगे: अनमोल
    E. बार पर पैर ऊपर उठाकर संतुलन – यश
    F. लोकस्ट मार्च (सिंगल) – शुभांशु
    G. लोकस्ट मार्च (डबल) – कोमल
    H. सिंगल मार्च एल-फॉर्मेशन सहित – अपार
    I. डबल मार्च एल-फॉर्मेशन सहित – अक्षय सिंह
    J. बार पर पूर्ण हैंड स्टैंड एवं मार्चिंग – प्रेम, कोमल
    K. लॉयन क्रॉल – शब्द सहानी
    L. बार पर रोलिंग – शुभांशु
    M. सिंगल बार पर रोलिंग – अनमोल
    N. बार पर टाइगर बैलेंस – शुभांशु
    O. बार पर स्लो बैक फ्लिप – शब्द
    P. बार पर बम्पिंग – प्रेम, अक्षय सिंह

  1. हॉरिजॉन्टल बार अभ्यास
    पुल-अप्स – अक्षय सिंह, अपार
    अप स्टार्ट (आगे) – प्रेम
    क्रॉस्ड लेग (आगे) – यश
    क्रॉस्ड लेग (पीछे) – शुभांशु
    सिंगल लेग – शब्द
    डबल लेग (अंदर) – गुर मेहर
    डबल लेग (बाहर) – अनमोल
    सीट सर्कल – प्रेम
    हाफ सर्कल – कोमल प्रसाद
    सीरीज़ – प्रेम, अनमोल
    ग्रैंड सर्कल (आगे) – कोमल
    एल्बो सर्कल – अक्षय सिंह
    ग्रैंड सर्कल सहित सीरीज़ – कोमल प्रसाद
  2. रस्सियाँ, रिंग्स एवं जंप्स
    19.1 रस्सियाँ
    A. हाथ व पैरों से चढ़ाई – ज्योति
    B. केवल हाथों से चढ़ाई – सोहंग सत्संगी
    C. एल-फॉर्मेशन के साथ चढ़ाई – अपार सहगल
    19.2 रिंग्स
    अभ्यास 1 – अक्षय सिंह
    अभ्यास 2 – प्रेम
    अभ्यास 3 – शुभांशु
    19.3 जंप्स
    जंप 1 (बैक फ्लिप) – कोमल, प्रेम
    जंप 2 (समर सॉल्ट) – प्रेम
    जंप 3 (समर सॉल्ट) – शब्द
    जंप 4 (टाइगर जंप) – अनमोल
  3. पिरामिड्स
    दो बालक – 1
    तीन बालक – 3
    चार बालक – 3
    पाँच बालक – 4
    छह बालक – 1
    सात बालक – 2
    आठ बालक – 1

एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स

आज के कार्यक्रम की आकर्षक विशेषता थी कि इसमें दयालबाग के सुसज्जित ऊंटों ने भी भाग लिया।
“तमन्ना यही है कि “प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। परमपूज्य गुरु महाराज प्रोफेसर प्रेम सरन सतसंगी साहब की पूरे कार्यक्रम के दौरान गरिमामय उपस्थिति से प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर था। अंत में सभी प्रतिभागियों को परशाद वितरित किया गया। दयालबाग के ई-सतसंग केसकेड द्वारा पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देश-विदेश के 580 से अधिक केंद्रों पर किया गया।

Related Articles

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

आगरा

Agra Local News: Mahashivratri festival will be held in Agra from February 14 to 17…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है महाशिवरात्रि महोत्सव. शिवजी की निकलेगी भव्य...

आगरा

Agra Local News: University team of Agra showcased their talent at the Cultural Youth Festival…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विवि की टीम ने सांस्कृतिक युवा महोत्सव में दिखाया टैलेंट....

error: Content is protected !!