Sunday , 8 February 2026
Home देश दुनिया Tragic: Army bulletproof vehicle falls into 400 feet deep gorge in Doda, Jammu, 10 soldiers killed
देश दुनिया

Tragic: Army bulletproof vehicle falls into 400 feet deep gorge in Doda, Jammu, 10 soldiers killed

आगरालीक्स…दुखद, जम्मू के डोडा में सेना का बुलेटप्रूफ वाहन 400 फीट गहराई में गिरा, 10 जवानों की मौत

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से दुखद भरी खबर सामने आई है. भद्रवाह चंबा मार्ग पर सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिर गया. हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई वहीं 10जवान जख्मी हुए हैं. घायल हुए जवानों को उधमपुर सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना की टीम गुरुवार सुबह एक आपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी. इसी दौरान खन्नी टॉप के पास दुर्गव और तीव्र मोड पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा.

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि मौके पर ही 10 जवानों की जान चली गई और 10 जवान घायल अवस्था में मिले. घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल भेजा गया है. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त किया है.

Related Articles

देश दुनिया

Video News: Swing breaks at Surajkund fair, inspector killed, 13 injured

आगरालीक्स…फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटा…मथुरा के रहने वाले एक इंस्पेक्टर...

देश दुनिया

Over 1 million motor accident compensation cases are pending across the country

आगरालीक्स…देशभर में 10 लाख से अधिक मोटर दुर्घटना मुआवजा मामले लंबित. पीड़ित...

देश दुनिया

Agra News: Famous poet Ramesh Muskan has been appointed as the Official Language Advisor to the Government of India…#agranews

आगरालीक्स…आगरा निवासी प्रसिद्ध हास्य-कवि रमेश मुस्कान बने भारत सरकार के राजभाषा सलाहकार....

देश दुनिया

Agra News: A major international drug network has been busted in Bhiwadi. Three arrested including a chemical engineer from Agra…#agranews

आगरालीक्स…नशीली दवाओं के बड़े इंटरनेशनल नेटवर्क का पर्दाफाश. आगरा का केमिकल इंजीनियर...

error: Content is protected !!