आगरालीक्स…आगरा में 48 घंटे में डेढ़ लाख पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आए. साल जाते जाते पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से होटल, रेस्टोरेंट, शोरूम संचालकों की बल्ले—बल्ले
आगरा में साल जाते जाते पर्यटन को पंख लग रहे हैं. साल के अंतिम वीकेंड शनिवार और रविवार को करीब डेढ़ लाख पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया है. शनिवार की तरह आज रविवार को भी ताजमहल पर सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ रही. ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर टिकट और एंट्री के लिए पर्यटकों की लाइनें देखी गईं. पर्यटकों की इतनी भारी तादाद में आगरा पहुंचने पर पर्यटन से जुड़े होटल्स, रेस्टोरेंट और शोरूम संचालकों की बल्ले बल्ले हो गई है.
रविवार को भी रिकॉर्ड संख्या में ताजहल पहुंंचे पर्यटक
रविवार को भी रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. एएसआई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार रविवार को 46,748 पर्यटकों ने आनलाइन व आफलाइन टिकट लेकन ताजमहल का दीदार किया. इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या भी अधिक रही. 15 साल तक के बच्चों का टिकट फ्री होने के कारण औसतन रविवार को 70 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया. शनिवार को भी यह संख्या 75 हजार के करीब थी.
नये साल तक उमड़ेगी भीड़
नये साल के आते आते ताजहल पर भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह क्रम नये साल और उसके पहले सप्ताह तक जारी रहेगा.