आगरालीक्स …Agra News: आगरा में इनर रिंग रोड के पास बन रहे ग्रेटर आगरा की 10 टाउनशिप के नामों की हुई घोषिणा, जानें क्या है नाम और कितने हेक्टेयर में होगी टाउनशिप। ( Agra News: 10 Township in greater Agra named on rivers name#Agra )
आगरा में एडीए द्वारा 438 हेक्टेयर में इनर रिंग रोड के पास प्रस्तावित ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप बनाई जाएंगी। टाउनशिप का ले आउट प्लान भी तैयार हो गया है, एडीए बोर्ड की बैठक में ले आउट प्लान रखा गया था। टाउनशिप के नाम नदियों के नाम पर रखे गए हैं, हर टाउनशिप के लिए क्षेत्रफल भी निर्धारित किया गया है।
सिंधुपुरम से लेकर गोमतीपुरम
इनर रिंग रोड के पास प्रस्तावित ग्रेटर आगरा की 10 टाउनशिप के नाम नदियों पर होंगे, इसमें सिंधुपुरम से लेकर गंगापुरम सहित अन्य नदियों के नाम होंगे। सबसे बड़ी टाउनशिप गोमतीपुरम होगी, इसे 49.85 हेक्टेयर में विकसित किया जाएगा। सबसे छोटी टाउनशिप सिंधुपुरम को 26.83 हेक्टेयर में विकसित किया जाएगा।
ये होंगे टाउनशिप के नाम और क्षेत्रफल
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर