आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में दीपावली पर आनलाइन खरीदारी में छूट के बीच शोरूम से भी खूब खरीदारी हो रही है, ऐसे तमाम प्रोडक्ट हैं जिन्हें लोग ई कॉमर्स कंपनी से खरीदने के बजाय शोरूम से खरीद रहे हैं। जिससे उन्हें प्रोडक्ट के संबंध में ज्यादा जानकारी मिल सके, साथ ही कोई समस्या आने पर शोरूम संचालक से संपर्क कर सकें। ( Agra News: Offline Deepawali Market increases#Agra )
पिछले कुछ वर्षों में ईकॉमर्स कंपनियों ने त्योहार पर स्पेशल आफर देकर आफलाइन उन्हीं प्रोडक्ट की बिक्री करने वाले दुकानदारों का गणित बिगाड़ दिया था, शोरूम संचालकों को जिस रेट में प्रोडक्ट मिल रहे हैं उसी रेट में ई कॉमर्स कंपनियां आनलाइन बिक्री करने लगे थे इससे शोरूम संचालकों की बिक्री पर असर पड़ने लगा था। बाजार के इन हालातों से बाहर निकलने के लिए व्यापारियों ने भी प्रयास किए।
शोरूम से भी हो रही खूब बिक्री
आनलाइन प्रोडक्ट की बिक्री के साथ ही शोरूम से भी खूब बिक्री हो रही है। शोरूम पर लोगों को आफर दिए जा रहे हैं, उपहार सहित उन्हें प्रोडक्ट के बारे में भी बताया जा रहा है।