दौसालीक्स यूपी के खाटू श्याम— बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का हादसा, सात बच्चों सहित 11 की मौत, 20 से अधिक घायल। ( Agra News: 7 children & four women died in Road accident returning from Khatu Shyam, Balaji Darshan)
एटा से लोग पिकअप से राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए थे, खटू श्यमा जी और बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद पिकअप से लौट रहे थे। राजस्थान के दौसा जिले में दौसा मनोहपुर रोड पर बपापी के पास कंटेनर और पिकअप की भिड़त हो गई। हादसा सुबह 3.30 बजे हुए, चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, पुलिस और स्थानीय लोगों ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
7 बच्चे और चार महिलाओं सहित 11 की मौत
हादसे में एटा जिले के असरोली गांव के रहने वाले संजीव की 25 साल की पत्नी प्रियंका और तीन साल की पुत्री पूर्वी, जय प्रकाश की पत्नी 28 साल की शीला और पुत्र छह साल का दक्ष, 25 साल की सोनम, 7 साल की वैष्णवी, 7 साल की महक, नौ साल की सलोनी, दो साल की मिस्ट्री और तीन साल के बाबू की मौत हुई है।