आगरालीक्स…आगरा में आज फिर मिले 7 नये कोरोना मरीज. लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव. जानिए अब कितने कोरोना मरीजों का चल रहा इलाज
आगरा में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं जिसके कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. सोमवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1632 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 7 नये #Covid19 केस पाये गये. पिछले 24 घन्टे में 3 लोग स्वस्थ्य हुये हैं. आगरा में अब 43 कोरोना मरीज सक्रिय हैं.
