आगरालीक्स…आगरा में एक और गैंगस्टर की संपत्ति पुलिस ने की जब्त. करीब 90 लाख रुपये की संपत्ति की जब्त..
सोमवार को थाना हरीपर्वत क्षेत्राधिकारी, प्रीाारी थाना कमला नगर सहित अन्य पुलिस बल द्वारा आपराधिक कृत्य कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ डीएम आगरा के आदेश के अनुक्रम में संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई तथा अचल संपत्ति को ताला बंदी कर सील एर्व मोर किया गया. अभियुक्त संजीव कुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र नाथ गुप्ता निवासी के—126 न्यू आादर्श नगर बल्केश्वर है. पुलिस ने इसका एक मकान जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है को कुर्क किया.

पुलिस ने इस दौरान आम जनता को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति इस संपत्ति को क्रय विक्रय न करे,यदि कोई व्यक्ति क्रय विक्रय करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.