आगरालीक्स…आगरा की अदिति सिंह ने किया उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप. पूरे प्रदेश में पाया प्रथम स्थान…
आगरा की अदिति सिंह ने ताजनगरी का नाम रोशन किया है. उन्होंने उत्तर प्र्देश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की गणित विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में टॉप किया है. अदिति ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. अदिति सिंह किरावली की मौनी बाबा धाम कॉलोनी की रहने वाली हैं. अदिति सिंह के पति राजीव अग्रवाल मैनपुरी में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं. अदिति सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर के आशीर्वाद एवं अपने पति, माता—पिता व ससुरालीजनों के सहयोग को दिया है.

अदिति सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा आगरा के सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज से की है. इसके बाद उन्होंने मैथ में बीएससी एवं एमएससी डीईआई आगरा से की है. वर्तमान में वह इसी संस्थान से ही डॉ. एसपी सिंह एवं डॉ. सुमिता दाहिया के निर्देशन में गणित विषय में शोध कर रही हैं. अदिति सिंह के पिता अरविंद प्रताप सिंह एलआईसी और माता डॉ. ममता सिंह आगरा कॉल्ेज में हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं.