नईदिल्लीलीक्स.. पटना एक बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बच गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई है। विमान में सवार सभी 185 यात्री सुरक्षित।
स्पाइसजेट की फ्लाइट जा रही थी दिल्ली
पटना के जेपी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज दोपहर 12.10 पर स्पाइस जेट के विमान ने दिल्ली के लिए टेकऑफ किया लेकिन कुछ ही मिनट में विमान के एक पंखे से आग की लपटें देखकर कुछ लोगों ने पटना पुलिस को सूचना दी।
एयरपोर्ट अफसर किए अलर्ट, इमरजेंसी लैंडिंग
पटना पुलिस ने तत्तकाल एयरपोर्ट के अधिकारियों को सूचित कर फ्लाइट को वापस बुलाकर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
पक्षी टकराने से बंद हुआ था इंजन
इस संबंध में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का कहना है कि दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट की चपेट में एक पक्षी आ गया था, जिससे विमान का एक इंजन बंद हो गया था। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी 185 यात्री औऱ चालक दल सुरक्षित है।