Agra News: Agra Lucknow Intercity will not run for two days in the week…#agranews
आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ इंटरसिटी सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी. हावड़ा—मथुरा सहित कोलकाता—आगरा कैंट गाड़ी भी आंशिक रूप से कैंसिल. सर्दी के मौसम का असर
रेल प्रशासन की ओर से कोहरा के दौरान गाड़ियों की आवृत्ति में कमी, आंशिक निरस्त किया जायेगा
- गाड़ी संख्या 12179 / 12180 लखनऊ जं. – आगरा फोर्ट – लखनऊ जं. प्रतिदिन संचालित की जा रही है, कोहरा मौसम के दौरान इस गाड़ी का सप्ताह में शनिवार और रविवार को सञ्चालन नही किया जायेगा| यह दिसम्बर-22 में दिनांक 03,04,10,11,17,18,24,25,31 को एवं जनवरी-23 में दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29 को और फरवरी -23 को दिनांक 04,05,11,12, 18,19, 25, 26, को निरस्त रहेगी |
- गाड़ी संख्या 12177 हावड़ा – मथुरा जं. दिनांक 02.12.2022 से दिनांक 24.02.2023 तक हावड़ा से संचालित होने वाली गाड़ी आगरा छावनी से मथुरा जं. स्टेशन तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी |
- गाड़ी संख्या 12178 मथुरा जं. – हावड़ा दिनांक 05.12.2022 से दिनांक 27.02.2023 तक मथुरा जं. से संचालित होने वाली गाड़ी आगरा छावनी से मथुरा जं. स्टेशन तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी|
- गाड़ी संख्या 12319 कोलकाता –आगरा छावनी दिनांक 07.12.2022 से दिनांक 22.02.2023 तक कोलकाता से संचालित होने वाली गाड़ी मथुरा जं. से आगरा छावनी स्टेशन तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी |
- गाड़ी संख्या 12320 आगरा छावनी – कोलकाता दिनांक 08.12.2022 से दिनांक 23.02.2023 तक आगरा छावनी से संचालित होने वाली गाड़ी आगरा छावनी से मथुरा जं. स्टेशन तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी|