आगरालीक्स…आगरा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. मौसम विभाग के अनुसार—इस दिन से छा सकता है कोहरा
आगरा में सर्दी बढ़ गई है. रात और सुबह के साथ अब दिन में भी थोड़ा थोड़ा सर्दी का अहसास होने लगा है. लोग अब दोपहर में भी गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं रात और दिन के तापमान मेंभी तेजीसे कमी होना शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अभी भी ऊपर है.

मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर से आगरा में कोहरे का असर भी दिखाई देने लगेगा. हालांकि धुंध भी छा सकती है. और इसी के साथ आगरा का न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी.