Saturday , 28 November 2026
Home आगरा Agra News : Angioplasty with help of Rotablation technique in Agra #Agra
आगराबिगलीक्सहेल्थ

Agra News : Angioplasty with help of Rotablation technique in Agra #Agra

299

आगरालीक्स …आगरा में ह्रदय रोगियों की एंजियोप्लास्टी अब अत्याधुनिक रोटा एबलेशन तकनीक से, जानें इसके बारे में ह्दय रोग विशेषज्ञ डाॅ. वीनिश जैन से, वीडियो के लिए क्लिक करें।

जिन मरीजों के ह्दय की धमनी में अधिक कैल्शियम जमा होने और लंबे ब्लाॅकेज होने की वजह से एंजियोप्लास्टी नहीं हो पाती उनके लिए रोटा एबलेशन तकनीक कारगर है। उत्तर प्रदेश में पहली बार लेटेस्ट जनरेशन रोटा प्रो मशीन के जरिए अब आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो कार्डियक केयर में इलाज उपलब्ध है।
उजाला सिग्नस रेनबो कार्डियक केयर के निदेशक और वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञ डाॅ. वीनिश जैन ने बताया कि एंजियोग्राफी के बाद अधिकांश मामलों में एंजियोप्लास्टी की जरूरत होती है, जबकि कई मामलों में बायपास सर्जरी की जरूरत पड़ती है। लेकिन नसों में कठोर कैल्शियम या ब्लाॅकेज जमा होने की स्थिति में एंजियोप्लास्टी करते समय ह्दय तक स्टेंट ले जाना मुश्किल होता है। ऐसे में रोटा एबलेशन तकनीक का उपयोग कर स्टेंट लगाना आसान हो जाता है। इस तकनीक की मदद से उपचार करने के लिए सेंटर में रोटा प्रो मशीन स्थापित की गई है। इसमें डायमंड के छर्रे वाली ड्रिल होती है जो ह्दय के अंदर तेज रफ्तार से घूमती है।

ह्दय रोग विशेषज्ञ डाॅ. वीनिश जैन


रोटा एबलेशन तकनीक में कैथेटर के मुंहाने पर एक नैनो ड्रिल मशीन होती है। जिसे डायमंड बर भी कहा जाता है। जिससे खून की नली या संबंधित आर्टरी में जमा कैल्शियम को तोड़कर एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए रास्ता बनाया जाता है। जमा कैल्शियम का चूरा बनाकर उसे साफ कर दिया जाता है।
उजाला सिग्नस ग्रुप के चेयरमैन प्रोबल घोषाल ने डॉ वीनिश जैन और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि चिकित्सा संस्थान का अर्थ ही सही मायनों में सेवा मूल्यों से जुड़ा होता है। यह गर्व की बात है कि उजाला सिग्नस परिवार देश भर में लोगों को उनके नजदीक ही शीर्ष स्तर की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उजाला सिग्नस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ सुचिन बजाज ने भी डॉ जैन और कार्डियक यूनिट को बधाई दी। कहा कि गर्व का विषय है कि उजाला सिग्नस आगरा का यह कार्डियक सेंटर क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ ह्रदय रोग उपचार केंद्र बन गया है। वहीं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा ने कहा कि यह केंद्र दिमाग के साथ ही दिल के इलाज में भी सर्वश्रेष्ठ केंद्र है। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण का भाव ही इस अस्पताल को दूसरों से अलग बनाता है।
रीजनल हैड सिग्नस मेडिकेयर प्रा. लि. दिव्य प्रशांत बजाज ने बताया कि डॉ वीनिश जैन पहले से इस तकनीक से आगरा में मरीजों का इलाज करते आ रहे हैं, लेकिन अब लेटेस्ट जनरेशन रोटा प्रो तकनीक का लाभ भी डॉ जैन की देखरेख में मिलेगा। यह तकनीक अभी भारत के चुनिंदा केंद्रों पर ही उपलब्ध है। उजाला सिग्नस रेनबो कार्डियक केयर भी अब इन्हीं केंद्रों में से एक बन गया है जहां अत्याधुनिक कैथलैब के साथ ही एचडी आईवस और अब रोटा प्रो जैसे अति आधुनिक उपकरण और तकनीकें उपलब्ध हैं। आगरा और आसपास के क्षेत्र में यह कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी का यह सबसे उन्नत केंद्र है। इससे आगरा समेत आसपास के तमाम जिलों के मरीजों को राहत मिलेगी। हदय रोगियों को अब दूसरे राज्यों-शहरों में नही जाना पडे़गा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Khadi and Village Industries Festival will be held for 10 days, starting tomorrow, at Balkeshwar Park in Agra

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर पार्क में कल से 10 दिन तक चलेगा खादी...

हेल्थ

ESSURG 2026 in Agra: Experts delivered lectures on telescopic, robotic, and minimally invasive surgeries across various halls

आगरालीक्स…आगरा से पहली बार चेन्नई तथा अन्य राज्यों में भर्ती मरीजों की...

आगरा

Agra Cantt–Asarva special train extended for another month

आगरालीक्स…आगरा कैंट से अहमदाबाद जाना होगा आसान. आगरा कैंट–असरवा विशेष ट्रेन एक...

आगरा

Agra Weather: Bitter cold in Agra at night; temperature reaches 10 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को गलनभरी सर्दी. 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान. जानें...

error: Content is protected !!